Home Astrology जून 2022 का मासिक राशिफल

जून 2022 का मासिक राशिफल

by win2brain
0 comment

मेष राशि-

मेष जातकों के लिए साल का जून महीना कुछ ख़ास लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी, इस महीने आपको कई नए मौके और अवसर प्राप्त होंगे। पढ़ाई कर रहे कुछ जातकों के सामने चुनौतियां आएंगी, प्रेम के क्षेत्र में अच्छा समय होगा।

कार्य-व्यवसाय –                                 

जून का महीना नौकरी और व्यावसायिक जातकों के लिए अनुकूल रहेगा, क्योंकि इस दौरान दसवें घर के स्वामी शनि लाभ के एकादश भाव में स्थित होंगे। जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।

आर्थिक जीवन-

आपके ग्यारहवें भाव का स्वामी शनि इस दौरान लाभ भाव में ही स्थित होगा, जो इस बात को इंगित करता है कि इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे।

पारिवारिक जीवन-

इस महीने पारिवारिक जीवन चुनौतियों से भरा रहेगा। महीने की शुरुआत में ही परेशानी दिखाई देगी। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वैवाहिक जीवन-

विवाहित लोगों के लिए महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार भी बढ़ेगा।

प्रेम संबंध-

प्रेम संबंधी मामलों में यह महीना अच्छा रहने वाला है। पंचमेश सूर्य के प्रथम भाव में होने से प्रेमी प्रेमिकाओं के जीवन में उल्लास नजर आएगा।

स्वास्थ्य-

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको पुराने रोगों से आराम मिलेगा। लेकिन माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

उपाय-

रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि-

जून का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थियों के लिए कामयाबी का संकेत है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन भी इस दौरान अच्छा रहेगा।

कार्य-व्यवसाय –

इस राशि के वो जातक जो फैमिली बिज़नेस से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान विस्तार का मौका मिलेगा। नौकरी करने वालों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा।

आर्थिक जीवन-

आर्थिक तौर पर यह उतार-चढ़ाव से भरा समय रहेगा। बेवजह के ख़र्चों से आप परेशान रहेंगे। आपके लिए महीने का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा।

पारिवारिक जीवन-

जून का यह महीना आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। रिश्तेदारों से भेंट होगी और माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वैवाहिक जीवन-

 सप्तम भाव में बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। अगर पति पत्नी के बीच पहले से कोई विवाद चल रहा है तो इस दौरान खत्म हो जाएगा।

प्रेम संबंध-

वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधी मामलों में महीने की शुरुआत उत्तम रहेगी। पंचम भाव पर शुक्र और बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से तनातनी के बावजूद रिश्ता बरकरार रहेगा।

स्वास्थ्य-

इस महीने आपका शारीरिक स्वास्थ्य तो अनुकूल बना रहेगा, लेकिन इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति इस कदर आप पर हावी हो सकती है कि आप खुद को अवसाद से घिरा हुआ महसूस करेंगे।

उपाय-

नियमित रूप से दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। दशम भाव में बृहस्पति की स्थिति होने से नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। छात्रों के लिए अच्छा समय है, आपकी अंतर्ज्ञान और मानसिक क्षमता बढ़ेगी।

कार्य-व्यवसाय –

करियर की दृष्टि से मिथुन राशि के जातकों के लिए माह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। दशम भाव में बृहस्पति और शुक्र की स्थिति होने से कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बनेंगे।

आर्थिक जीवन-

मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर पर यह माह उन्नति दायक होगा। क्योंकि ग्यारहवें घर में राहु की मौजूदगी आपकी आय में इज़ाफा करेगी।

पारिवारिक जीवन-

द्वितीय भाव पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से परिवार का माहौल खुशगवार रहेगा। आप इस दौरान अपने घरवालों और प्रियजनों से घिरे रहेंगे।

वैवाहिक जीवन-

इस माह वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा और पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान अच्छा असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा।

प्रेम संबंध-

प्रेम के लिहाज़ से मिथुन राशि के जातकों का जून महीना काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे का भरपूर समर्थन करेंगे, और आपके रिश्ते में मज़बूती आयेगी।

स्वास्थ्य-

माईग्रेन की समस्या रहती है तो माह के मध्य में संभल कर रहे क्योंकि यह समस्या बढ़ सकती है। महीने का उत्तरार्ध स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा।

उपाय-

गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि-

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। दशम भाव में राहु के होने से नौकरी करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन चंचल रहेगा और पढ़ाई के प्रति गंभीरता कम होगी। आर्थिक मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कार्य-व्यवसाय –

कारोबारियों को इस माह शुभ फल मिलेंगे और आप भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। दफ्तर में बॉस से किसी बात पर असहमति आपके लिए परेशानी बन सकती है। 

आर्थिक जीवन-

इस माह राहु आपके दशवें भाव से गोचर करेगा जिससे आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता आएगी। इस दौरान व्यापार में कुछ दीर्घकालीन सौदे होने की संभावना है।

पारिवारिक जीवन-

पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से यह महीना ज्यादा शुभ फलदायी नहीं कहा जा सकता। इस दौरान अतीत की कोई लड़ाई या मतभेद पुनः उजागर होने की आशंका है।

वैवाहिक जीवन-

विवाहित लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पति पत्नी का रिश्ता सुकून दायक रहेगा। रिश्ते में आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होगी।

प्रेम संबंध-

प्रेम संबंधी मामले में यह अच्छा समय है। माह के पूर्वार्ध में लव लाइफ में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है। लेकिन उत्तरार्ध अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य-

यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे तो इस दौरान आप उस बीमारी से उभर सकते हैं। इस माह आप ज्यादा चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।

उपाय-

शिवलिंग पर पञ्चामृत चढ़ाएं।

सिंह राशि-

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। राशि स्वामी सूर्य के कर्म स्थान में होने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।

कार्य-व्यवसाय –

सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से यह अनुकूल समय है। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। पदभार और कार्यभार में बढ़ोतरी होगी।

आर्थिक जीवन-

आर्थिक पक्ष के हिसाब से यह माह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने से आपकी कमाई अवश्य होगी, लेकिन नए प्रोजेक्ट्स अटक सकते हैं।

पारिवारिक जीवन-

सिंह राशि के जातकों की पारिवारिक जिन्दगी शांतिपूर्ण रहेगी। इस दौरान पारिवारिक और पेशेवर जीवन में एक संतुलित सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहने वाले हैं।

वैवाहिक जीवन-

वैवाहिक जीवन का हर प्रकार से सुख मिलेगा। आपको सलाह है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ना रखें। इससे पति पत्नी के बीच परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

प्रेम संबंध-

प्रेम संबंधी मामलों में यह महीना अनुकूल रहने वाला है। पंचमेश बृहस्पति अपनी स्वराशि में स्थित हैं, इसकी वजह से आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ साझेदारी और विश्वास बनाए रखेंगे।

स्वास्थ्य-

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह अच्छा जाने वाला है। छठे भाव के स्वामी शनि अपनी स्वराशि के सप्तम भाव में होने से आपको सहयोग करेंगे। पुरानी बीमारियों का निदान मिलेगा।

उपाय-

जल में गुड़ मिलाकर प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि-

कन्या राशि के जातकों के लिए जून का महीना अच्छे परिणाम लेकर आएगा। दशम भाव के स्वामी बुध का कर्म स्थान में होने से नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय होगा। वहीं इस राशि के छात्र जातकों का पढ़ाई में अधिक ध्यान केन्द्रित रहेगा, लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कार्य-व्यवसाय –

नौकरी करने वाले जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी होगी। दफ्तर में आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। बिजनेस के मामले में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

आर्थिक जीवन-

आर्थिक दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा। अपनी नौकरी को लेकर कुछ अनिश्चितताओं से आप परेशान हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवन-  

इस माह आपको अपने परिवार के लोगों और दोस्तों का भरपूर समर्थन हासिल होगा जिससे आप पारिवारिक मोर्चे पर बेहद ही खुश और संतुष्ट रहने वाले हैं। 

वैवाहिक जीवन-

विवाहित लोगों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। जीवन साथी को हल्की फुल्की स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। पति पत्नी मिलकर पारिवारिक दायित्व को निभाने में सक्षम रहेंगे।

प्रेम संबंध-

जून का महीना कन्या राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति ला सकता है। इस महीने आपका आपके पार्टनर से किसी बात को लेकर के मतभेद हो सकता है।

स्वास्थ्य-

कन्या राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य रहने वाला है। जीवन में चल रही किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा प्राप्त होगा। 

उपाय- श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि –

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना मिले जुले परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई नौकरी के योग दिखाई देते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कार्य-व्यवसाय –

करियर की दृष्टि से तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से महीने का पूर्वार्ध मेहनत से भरा हुआ होगा।

आर्थिक जीवन-

तुला राशि के लिए यह अच्छा समय रहेगा। द्वितीय भाव के स्वामी मंगल पंचम भाव में स्थित होने से और एकादश भाव पर पूर्ण दृष्टिपात होने से आपको फायदा होगा।

पारिवारिक जीवन-  

पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद है तो उसे टालना ठीक नहीं होगा। बेहतर है कि आप भाइयों के साथ बैठकर उसका शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा करें।

वैवाहिक जीवन-

विवाहित जातकों के लिए यह थोड़ा कष्टकारी समय रहेगा। सप्तम भाव में राहु की पूर्ण स्थिति होने से दांपत्य जीवन में आपसी परेशानियां दिखाई देंगी।

प्रेम संबंध-

प्रेम संबंधी मामले में तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। गर्लफ्रेंड के साथ चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे।

स्वास्थ्य-

स्वास्थ्य के लिए यह समय अति उत्तम रहेगा। छठे भाव में बृहस्पति की स्थिति होने से बड़े से बड़ा रोग दूर होगा। स्वास्थ्य में फुर्ती दिखाई देगी।  

उपाय-  लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा, विपरीत लिंग के बीच आपका आकर्षण बढ़ेगा। जिन लोगों के लिए पिछले कुछ महीने कठिनाइयों से भरे हुए थे वो इस दौरान थोड़ा हल्का महसूस करेंगे।

कार्य-व्यवसाय –

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए या किसी नयी नौकरी की तलाश करने के लिए ये समय बेहद शुभ है।

आर्थिक जीवन-

आर्थिक तौर पर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। पंचम भाव में गुरु के स्थित होने से आर्थिक लाभ का योग बना रहेगा।

पारिवारिक जीवन-

जून महीने वृश्चिक राशि के जातकों को अपने परिवार के साथ वक़्त बिताने का मौका मिलेगा, हालाँकि इस दौरान आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

वैवाहिक जीवन-

विवाहित लोगों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। पति पत्नी के दरम्यान गलतफहमियां बढ़ेंगी और इससे समस्याएं आ सकती हैं।

प्रेम संबंध-

वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान अपने पार्टनर को लेकर थोड़े अधिक संवेदनशील होते दिखाई देंगे, जिसकी वजह से उनको अपने रिश्ते में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य-

इस माह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमज़ोर रहने वाली है। छठे भाव में राहु के होने से छोटी मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

उपाय- मंगलवार के दिन बालकों में गुड़ चने बांटे।

धनु राशि-

धनु राशि के जातकों को इस महीने नौकरी और व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। कारोबार अगर नया है तो उसमें विकास होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।

कार्य-व्यवसाय –

व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपको पहले से ज्यादा काम पर ध्यान देना होगा।

आर्थिक जीवन-

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है। द्वितीय भाव के स्वामी शनि के तृतीय भाव में आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पारिवारिक जीवन-

इस वक्त धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तृतीय भाव में स्वराशि के शनि के होने की वजह से परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

वैवाहिक जीवन-

विवाहित लोगों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। पति पत्नी के बीच विश्वास बढ़ेगा। अगर शादी को लेकर कोई केस कोर्ट में है तो उससे छुटकारा प्राप्त होगा।

प्रेम संबंध-

धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध के मामले में इस महीने उतार चढ़ाव रहेगा। पंचम भाव में राहु की उपस्थिति होने से इस माह की शुरुआत में लव लाइफ में तनाव आएगा।

स्वास्थ्य-

इस माह आपको ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि तनाव के चलते आपकी समस्या बढ़ सकती है।

उपाय-

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, और केसर का तिलक लगाने।

मकर राशि-

मकर राशि के जातकों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। दफ्तर में प्रमोशन के पूरे आसार हैं, आपको बॉस की तरफ से सम्मानित किया जा सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन आनंद से भरा होगा। लेकिन रक्त संबंधी बीमारियां घेर सकती हैं।

कार्य-व्यवसाय –

करियर की दृष्टि से यह अच्छा समय रहने वाला है। आप इस दौरान ऊर्जावान, प्रेरित और अपने काम को लेकर कार्य उन्मुख नजर आएँगे।

आर्थिक जीवन-

इस माह आपका आर्थिक पक्ष सामान्य बेहतर रहने वाला है।  कारोबारियों और व्यापारियों को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।

पारिवारिक जीवन-

पारिवारिक जीवन इस समय सामान्य रहेगा। राशि के स्वामी शनि द्वितीय भाव में बैठकर चतुर्थ भाव को दृष्ट करेंगे जी कारण परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है।

वैवाहिक जीवन-

विवाहित लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। सप्तम भाव पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से दांपत्य जीवन के प्रेम रहेगा। संबंधों में मिठास दिखेगी।

प्रेम संबंध-

प्रेम संबंधी मामलों में यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस दौरान एक दूसरे के काम और सैलरी को लेकर भी लवमेट में अहम का टकराव हो सकता है।

स्वास्थ्य-

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह मध्यम समय रहेगा। छठे भाव के स्वामी बुध अपने भाव से द्वादश भाव में स्थित होंगे। इसकी वजह से परिस्थितियां कष्टकारी हो सकती हैं।

उपाय-

शनिवार को गायों को गुड़ खिलाएं।

कुम्भ राशि-

कुंभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना अच्छा रहने वाला है। प्रथम भाव में स्वराशिस्थ शनि के होने से नौकरी करने वालों की तरक्की होगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। व्यापारिक दृष्टि से समय अच्छा है।

कार्य-व्यवसाय –

जून का महीना कुंभ राशि के उन जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें अपनी मनचाही नौकरी मिल सकती है।

आर्थिक जीवन-

आर्थिक तौर पर यह समय कुंभ राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। द्वितीय भाव में बृहस्पति के होने से आपको फायदा होगा। व्यापारिक दृष्टि से मजबूत रहेंगे।

पारिवारिक जीवन-

कुंभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन इस वक्त अच्छा रहने वाला है। बड़ों का साथ मिलने से घर से जुड़े फैसले आसानी से लिए जाएंगे।

वैवाहिक जीवन-

सप्तम भाव में शनि की पूर्ण दृष्टि होने से विवाहित लोगों के लिए कुछ समस्याएं आ सकती हैं। प्यार-प्रेम में कमी आएगी और मन में खटास संभव है।

प्रेम संबंध-

प्रेम संबंधी मामलों में यह समय अनुकूल रहेगा। प्रेम भाव के स्वामी यानी पंचम भाव के स्वामी बुध ग्रह के चतुर्थ भाव में स्थित होने से आपको फायदा होगा।

स्वास्थ्य-

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुंभ राशि के जातकों के लिए यह कमजोर समय है। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।

उपाय-

वृद्धाश्रम या अनाथालयों में अन्न का दान करें।

मीन राशि-

मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना सुखद रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी, दफ्तर में पदोन्नति की संभावना है। सप्तम भाव में बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि से कारोबारियों को फायदा होगा।

कार्य-व्यवसाय –

माह का पूर्वार्ध आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। लेकिन उत्तरार्ध अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा।

आर्थिक जीवन-

आर्थिक तौर पर मीन राशि के लिए यह मिलाजुला समय रहेगा। द्वितीय भाव में राहु के होने से और द्वितीय भाव में शनि ग्रह की दृष्टि होने से आर्थिक तौर पर नुकसान हो सकता है।

पारिवारिक जीवन-

मीन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन इस महीने सामान्य रहेगा। द्वितीय भाव में राहु की उपस्थिति होने से परिवार में थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है।  

वैवाहिक जीवन-

शादीशुदा जातकों के लिए साल का यह महीना काफी खुशनुमा रहने वाला है। पिछली सभी ग़लतफ़हमियों को सुधार कर आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

प्रेम संबंध-

प्रेम संबंधी मामलों में यह समय अच्छा रहेगा। पंचम भाव पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से आप अपनी प्यार भरी बातों से गर्लफ्रेंड का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य-

इस महीने के दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहने वाला है। जीवन में अत्यधिक तनाव के चलते आप थोड़ा बोझिल और अवसाद ग्रस्त महसूस कर सकते हैं।

उपाय-

मंदिर में चने की दाल का दान करें।

You may also like

Leave a Comment